-->

स्कॉर्पियो की टक्कर से बेटे की मौके पर गई जान, पिता ने अस्पताल में तोड़ा दम

स्कॉर्पियो की टक्कर से बेटे की मौके पर गई जान, पिता ने अस्पताल में तोड़ा दम
    बारूण (औरंगाबाद).    शादी का कार्ड बांटने निकले पिता-बेटे को तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। बेटे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि पिता ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना काेलकाता-नई दिल्ली हाईवे पर बारूण थाना के प्रीतमपुर गांव के पास की है। मृतकों में राेहतास के अकोढ़ीगोला थाना के तेतराईन गांव निवासी 50 वर्षीय शशिकांत बैठा व उसका 27 वर्षीय बेटा कमलकांत कुमार शामिल हैं। पुलिस को पहले तो शवों के शिनाख्त में थोड़ी परेशानी हुई। लेकिन, फिर जान-पहचान के लोगों द्वारा उनकी पहचान की गई। शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।   घटना को अंजाम देने वाली स्कॉर्पियो को पुलिस ने जब्त कर लिया है। घर में बेटे की शादी की तैयारी जोराें से चल रही थी। रिश्तेदारों को आमंत्रित किया जा रहा था। शादी की खरीदारी भी हो रही थी। बेटे की शादी को लेकर घर में उत्सव सा माहौल था। लेकिन, होनी को कुछ और ही मंजूर था। घटना की सूचना जैसे ही घर पहुंची कि शादी का माहौल गम में तब्दील हो गया।   30 अप्रैल को तिलक, 3 मई को होनी थी शादी मृतक शशिकांत...

    आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

    from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2qO9rWX
    Barbarous
    Ici vous allez amuser bien avec notre articles de betisiers, Les moments les plus droles, les animaux et les blagues.test .

    Post a Comment